Tuesday, September 28, 2010

ayodhya dispute timeline

The disputed Ramjanmabhoomi-Babri mosque site has been contentious for over a hundred years now.

The property dispute, or the title suit, went to court in 1949, soon after the idols of Ram and Sita were placed there. Today, a three-judge bench of the Supreme Court, headed by the Chief Justice of India, rejected petitioner Ramesh Chandra Tripathi's plea to defer the verdict and cleared the way for the Lucknow bench of the Allahabad High Court to pronounce verdict on the Ayodhya title suit case.

The High Court bench is to decide who the land belongs to and what stood here first, a temple or a mosque. One side in the legal battle claims that this has been a mosque for 400 years. The other side says an ancient temple was demolished to build that mosque. They say this is the birthplace of Lord Ram.

1528: The Babri Masjid was built in Ayodhya in 1528. Hindu groups claim it was built after demolishing a temple.

1853: The first recorded communal clashes over the site date back to this year.

1859:
The colonial British administration put a fence around the site, denominating separate areas of worship for Hindus and Muslims. And that is the way it stood for about 90 years.

1949: In December of that year, idols were put inside the mosque. Both sides to the dispute filed civil suits. The government locked the gates, saying the matter was sub-judice and declared the area "disputed".

1984: The movement to build a temple at the site, which Hindus claimed was the birthplace of Lord Ram, gathered momentum when Hindu groups formed a committee to spearhead the construction of a temple at the Ramjanmabhoomi site.

1986: A district judge ordered the gates of the mosque to be opened after almost five decades and allowed Hindus to worship inside the "disputed structure."

1986: A Babri Mosque Action Committee was formed as Muslims protested the move to allow Hindu prayers at the site.

1989: The clamour for building a Ram temple was growing. Fronted by organizations like the Vishwa Hindu Parishad, foundations of a temple were laid on land adjacent to the "disputed structure."

1990: The then BJP president Lal Krishna Advani took out a cross-country rathyatra to garner support for the move to build a Ram temple at the site. VHP volunteers partially damaged the Babri mosque. Prime Minister Chandrashekhar intervened and tried to negotiate with the various groups. But talks failed.

1991: Riding high on the success of Advani's rathyatra, the BJP became India's primary opposition party in Parliament and came to power in Uttar Pradesh.

1991: The movement for building a temple gathered further momentum with Karsevaks or Hindu volunteers pouring into Ayodhya. Bricks were sent from across India.

1992: On December 6, the Babri mosque was demolished by Karsevaks. Communal riots across India followed.

1992: On December 16, ten days after the demolition, the Congress government at the Centre, headed by PV Narasimha Rao, set up a commission of inquiry under Justice Liberhan.

1993: Three months after being constituted, the Liberhan Commission began investigations into who and what led to the demolition of the Barbri mosque.

2001: Tensions rose on the anniversary of the demolition of the mosque as the VHP reaffirmed its resolve to build a temple at the site.

2002: Early that year, as Uttar Pradesh headed for Assembly elections, the BJP did not commit itself to the construction of a Ram temple in Ayodhya in its election manifesto. The VHP, however, remains adamant and set March 15 of that year as the deadline for construction to begin. Hundreds of volunteers start converging on the site.

2002: On February 27, at least 58 people were killed in Godhra, Gujarat, in an attack on a train believed to be carrying Hindu volunteers from Ayodhya. Riots followed in the state and over 1000 people were reported to have died in these.

2002: In April that year, a 3-judge Lucknow bench of the Allahabad High Court began hearings on determining who owned the site.

2003: The court ordered a survey to find out whether a temple to Lord Ram existed on the site. In August, the survey presented evidence of a temple under the mosque. But Muslim groups disputed the findings.

2003: In September, a court ruled that seven Hindu leaders, including some prominent BJP leaders, should stand trial for inciting the destruction of the Babri Mosque. But no charges were brought against Lal Krishna Advani, by now the Deputy Prime Minister.

2004: A Congress-led government returned to power at the Centre, after the general elections threw up what many saw as a surprise result.

2004: In November, an Uttar Pradesh court ruled that an earlier order which exonerated LK Advani for his role in the destruction of the mosque should be reviewed.

2007: The Supreme Court refused to admit a review petition on the Ayodhya dispute.

2009: The Liberhan Commission, which was instituted ten days after the demolition of the Barbri mosque in 1992, submitted its report on June 30 - almost 17 years after it began its inquiry. Its contents were not made public.

2010: The High Court bench in Lucknow hearing the title suit case, said it would pronounce verdict on September 24, Friday last. Days later, a plea to defer verdict on the Ramjanmabhoomi-Babri Masjid title suit was rejected by the Allahabad High Court.

The petitioner, Ramesh Chandra Tripathi, then approached the Supreme Court, which stayed the High Court verdict on Friday. The two judges who heard the case differed, resulting in the Chief Justice stepping in. A three-judge bench of the Supreme Court, headed by the Chief Justice of India on Tuesday, September 28, cleared the way for the Lucknow bench of the Allahabad High Court to pronounce verdict on the Ayodhya title suit case.
------------------
courtesy ndtv.com

Monday, September 13, 2010

एक सौ सोलह चाँद की रातें और एक अकेला काँधे का तिल।

मैं खुद पेशोपेश में रहता हूँ, गुलजार को लेकर। यह उलझन इक बारगी तो बयाँ करती है एक कवि के शब्‍दों की ताकत को, जहाँ अर्थोँ की बहुलता है, वह पुकारता भी है, पुचकारता भी, दुलारता भी और लतारता भी, समाज को बदलने की बहुत प्‍यारी सी लतार– चप्‍पा चप्‍पा चरखा चले… मैं जब से गीत के बोल समझने लगा, जब से यह पता चला कि सनिमा के गीत में कोई भाषा, कुछ अर्थ होते हैं, तब से गुलजार का मुरीद बन गया।

दरभंगा जैसे छोटे शहर, अस्‍सी का गुजरता दशक, मध्‍यवर्गीय शिक्षक का पारिवारिक माहौल, पढ़ने लिखने की चाहत, लड़कियों को चुपके से देखने और फिर उनके छाते की रँगों या कान के झुमके को सोचते हुए खुद में ही खुश होते मैं और मेरे चंद दोस्‍त। शेखर और भुवन में अपने को तलाशते, पिताजी के कार्ड पर लनामिवि विश्‍वविधालय पुस्‍तकालय से ए ए बेल संपादित फ्रायड के लेखन से उत्‍साहित हमलोग दिन गुजार देते, गुलजार के बोलों पर– एक सौ सोलह चाँद की रातें और एक अकेला काँधे का तिल।

सँख्‍या के गणित में एक अनोखी, अबुझ अलसाया सा रहस्‍य हमेशा शेष रह जाता था, भोर के सपने की तरह। तिल है तो मधुबाला की तरह ओठों के नीचे क्‍यो नहीं, चाँद तो फिर एक सौ सोलह क्‍यों? गुलजार के यहाँ सब कुछ समेटने की जिद नहीं थी, जो बचा-खुचा छुटा रह जाता है उसके चौखट पर ठहर कर समय गुजारने की, उसके साये से लिपट कर समय को खो देने की कशिश है। एक ठहरेपन की आवारगी। तो ऐसे में टीस कहाँ से आता है?


'लेकिन' में टूटी हुई चुड़ियोँ से कलाईयाँ जोड़ी जाती है तो 'इजाजत' ली जाती है सावन के भीगे भीगे दिनों को लौटा देने की। ये यादें हैं बीते हुए अहसासों की रवायतें जो मीठा मीठा दर्द देती हैं। लेकिन टीस तो कुछ अलग हुआ, है ना?
-----------------
साभारः vatsanurag.blogspot.com

Monday, May 24, 2010

जलवायु परिवर्तन से 28 नई बीमारियाँ आईं

जलवायु परिवर्तन के कारण होरहे बदलाव ने पूरे विश्‍व का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। जलवायु में तेजी से और लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण मलेरिया और डेंगू के साथ ही दूसरी बीमारियों ने भी सर उठाना शुरू कर दिया है,डब्‍ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों में पिछले कुछ वर्षों में व्‍यापाक तेजी है, जिसके कारण विश्‍व के कई भाग में नई बीमारियों ने अपना जाल फैलाया है। भारत और पड़ोसी देशों में डेंगू, मलेरिया और ऐसी दूसरी बीमारियों में भी तेजी आई है।

पिछले कुछ वर्षों से भारत में वातावरण में तेज गर्मी और सर्दी देखने को मिल रही है। बारिश के मौसम भी छोटे-बड़े होने लगे हैं। वर्ष 2006 में राजस्‍थान, गुजरात में बाढ़ की भयानक स्‍थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी। वहीं उड़ीसा में पिछले सात-आठ से सूखे का प्रकोप है। जलवायु परिवर्तन के कारण 1973 के बाद भारत में 28 नई तरह की बीमारियाँ सामने आई हैं।

बीमार बच्‍चों की संख्‍या में हर साल इजाफा जो रहा है। इस संबंध में लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल के डॉ विजय दीपक वर्मा ने बताया कि अक्‍सर बैक्‍टिरिया से होने वाली बीमारियाँ मौसम सापेक्ष होती हैं। पहले इंसेफ्लाइटिस के मरीजों केवल जुलाई से सितंबर के दौरान आते थे, वहीं अब पूरे साल इसके मरीजों दिखते है। यह बीमारी भी बैक्‍टिरिया के कारण होती है, जिसके फैलने के कारणों में जलवायु परिवर्तन भी एक कारक है।

पिछले कुछ दशकों से वाइरल फीवर के मरीजों की संख्‍या में इजाफा हुआ है। आमतौर पर बैक्‍टिरिया मौसम के हिसाब से सक्रिय होते हैं। जैसे गर्मी से सर्दी या बरसात आने पर इनका प्रकोप बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव के कारण ऋतु परिवर्तन के असामान्‍य होने के कारण वायरल फीवर के मरीजों में वृद्धि हो रही है।

जलवायु परिवर्तन के अंतरराष्‍ट्रीय पैनल के मुताबिक विश्‍व के औसत तापमान में एक डिग्री सेल्‍शियस की वृद्धि हुई है। पैनल का मानना है कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्‍सर्जन में रुकावट नहीं आने के कारण जलवायु में कई परिवर्तन आए हैं, जो कि स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं।

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आने वाले 90 वर्षों में तापमान में 1.8 से 4 डिग्री सेल्‍शियस तक की वृद्धि हो जाएगी। ग्‍लोबल वार्मिंग और बेमौसम होने वाली बारीश के कारण बीमारियों में इफाजा हुआ है। साथ ही कुपोषण के मामले भी बढ़े हैं।

जलवायु परिवर्तन के कारण सर्दी और गरमी के मौसम में मरने वालों की संख्‍या बढ़ी है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में बदलते मौसम के दौरान हजारों लोगों ने अपनी जान गवांई है। भारत में लू लगने से हाइपोथेमिया (हीट वेव) और हृदय और सांस से संबंधित रोगी बढ़ रहे हैं।

भारत, बांग्‍लादेश और मलेशिया में जलवायु परिवर्तन के कारण हर साल डेंगू, मलेरिया, डायरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस के कारण काफी तादात में मौत होती है। वहीं वायरल हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्‍या में तेजी आई है। पिछले इस साल में इस बीमारी पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पाया है। जहाँ 1996 में वायरल हेपेटाइटिस के 131808 मामले सामने आए, वहीं 2004 में यह बढ़कर 203939 हो गया। हालाँकि इसके अगले वर्ष इसमें थोड़ी कमी आई। इधर कालरा के रोगी भी हर साल भारी संख्‍या में अस्‍पलात में भरती होते हैं। 1997 में जहाँ 3173 मरीज थे, वो 2004 में 4728 होगए।

बदलते मौसम के कारण बीमारियों के प्रति मनुष्‍य का शरीर संतुलन नहीं बना पा रहा है, जिससे हर साल मौतों का आँकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत में बदलते मौसम की मार अन्‍य देशों की अपेक्षा ज्‍यादा है। वैसे ऐसा नहीं है कि मौसम की मार केवल भारत पर पड़ रही हो।

बीमारी ........विश्‍व में न्‍यूनतम दर ........ भारत में दर ........ विश्‍व में अधिकतम दर

डायरिया ..................... 0.2 ..................................14 ......................... 114
सांस की बीमारी ............0.1 ................................10 ......................... 56
मलेरिया ..................... 0.0 ..................................1.7 .........................4.2
अन्‍य वाइरल बीमारी .... 0.0 ................................1.7 ......................... 4.2
सीओपीडी ................... 0.0 ................................2.7 ........................ 4.7
दमा .......................... 0.3 ................................1.3 ..........................2.4

जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा असर मलेरिया पर हुआ है। पिछले 8 साल में इसके प्रभाव क्षेत्र में 10 फीसदी और इलाकों आए हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि 2080 तक पूरा भारत मलेरिया के चपेट में होगा।

संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ (यूएन) ने इस बात को भी ध्‍यान में रखा है कि जलवायु में परिवर्तन के कारण बाढ़, सूखा और तूफान के कारण और इसके फलस्‍वरूप कई महामारियाँ फैलती हैं। इन सभी प्रकार की बीमारियों के प्रति जागरुकता और जलवायु परिवर्तन के असामान्‍य प्रभावों से जन सामान्‍य की सुरक्षा हो सके।

रचनात्‍मक लेखन : ख्‍वाबिदां विकल्‍प

शब्‍दों में अभिव्‍यक्ति की क्षमता होती है, वो आपको हँसा सकते हैं, रूला सकते हैं, झकझोर सकते हैं। और तो और विचार करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक गुण होना चाहिए। वो है रचनात्‍मक लेखन। करियर विकल्प में आज हम बात करेंगे रचनात्‍मक लेखन के बारे में।

व्‍यापार और सूचना तंत्र के विकास के साथ मौजूदा दौर में रचनात्‍मक लेखकों की माँग में भी तेजी आई है। इस क्षेत्र में करियर के विकल्प प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक, वेब और ब्रॉडक्रॉस्‍ट के साथ दूसरे हर प्रकार के संचार माध्‍यमों में खुले हैं। वैसे रचनात्‍मक लेखकों की फिल्‍मों, टेली सीरियल्‍स, विज्ञापनों में बहुत माँग है।

रचनात्‍मक लेखन के लिए जरूरी है भाषा और विषय का ज्ञान। इसके साथ ही इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वह लेखन किस वर्ग के लिए किया जा रहा है। फिल्‍मों और सीरियल में लिखने के लिए कहानी लिखने का तरीका विजुवल होना चाहिए, वहीं किसी विज्ञापन के लिए इसके कुछ सेकंडों में संप्रेषित होने की क्षमता रखने वाला होना चाहिए।
रचनात्‍मकता के लिए हमेशा अपडेट होना और समय के साथ बदलाव लाना भी जरूरी है। विज्ञापन में रचनात्‍मक लेखन पर गौर फरमाइए। आप अमूल की होर्डिंग, पीडीलाइट (फेवीकोल) या वेबदुनिया का विज्ञापन- जितने जल्‍दी अपनी वाली पर आ जाओ, पर गौर कीजिए।


अगर आपकी रुचि लेखन में है तो आप इसे अपने पसंदीदा और चुने गए फील्ड के अनुरूप विकसित कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के रचनात्‍मक लेखन के लिए आपको इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए कि वो सही तरीके से संप्रेषित हो, रोचक लगे और उसका दूरगामी असर पड़े।

रचनात्‍मकता के लिए हमेशा अपडेट होना और समय के साथ बदलाव लाना भी जरूरी है। विज्ञापन में रचनात्‍मक लेखन पर गौर फरमाइए। आप अमूल की होर्डिंग, पीडीलाइट (फेवीकोल) या वेबदुनिया का विज्ञापन- जितने जल्‍दी अपनी वाली पर आ जाओ, पर गौर कीजिए। इन सभी विज्ञापनों में रोचकता, कम और छोटे शब्‍दों में बात करने का तरीका है और इसके साथ ही जिस वर्ग के लिए विज्ञापन बनाया गया है, उससे सीधा संप्रेषण है।

रचनात्‍मक लेखन के लिए पुराने ढर्रे को त्‍याग दें। नए तरीके और नई सोच विकसित करें। इसके साथ ही नए और अनछुए पहलुओं को अपने लेखन का विषय बनाएँ। यह आपके आसपास घटती रोजाना की चीजों में से ही एक हो सकता है। हाल में आई चेतन भगत की पुस्‍तक ‘वन नाइट इन ए कॉल सेंटर’ में आसपास की रोज घटती घटना को रोचक तरीके से प्रस्‍तुत किया गया है। इस प्रकार के लेखन के लिए बड़ा नजरिया सबसे महत्‍वपूर्ण है।
पिछले कुछ वर्षों में विज्ञापन के लिए रचनात्‍मक लेखन में बहार आई है। इस लिहाज से एडवर्टाइजिंग कंपनियों में रचनात्‍मक लेखकों के लिए हमेशा जगह बनी रहती है। वहीं विभिन्‍न इलेक्‍ट्रॉनिक चैनलों में कॉपी एडिटर और स्‍क्रिप्‍ट राइटर की जरूरत हमेशा होती है। भारत में अलग-अलग विषयों पर रचनात्‍मक लेखन के लिए कुछ कंपनियाँ बेहतर काम कर रही हैं। इन स्‍थानों पर रचनात्‍मक लेखन से संबंधित रोजगार के अवसर बने रहते हैं।

ओगिल्‍वी एंड मदर लिमिटेड (पीयूष पांडे), मुद्रा कम्यूनिकेशन (डॉ. मधुकर कामत), लिंटास (प्रणेश), जेडब्‍ल्‍यूटी (हिंदुस्‍तान थाम्‍पसन एसोसिएट्स, कैल्‍विन हैरिश), एफसीबी (उल्‍का एडवर्टाइजिंग, अनिल कपूर), रीडिफ्यूजन डीवाई एंड आर लिमिटेड (महेश चौहान), आरके स्‍वामी बीबीडीओ प्रा.लि. (श्रीनाथ के. स्‍वामी), मैक-कैन एरिस्‍कॉन इंडिया लि. (सौरभ मिस्‍त्री) और ग्रे वर्ल्‍डवाइड इंडिया प्रा.लि. (निर्भीकसिंह) आदि संस्‍था के अलावा सैकड़ों की संख्‍या में सिर्फ विज्ञापन के लिए रचनात्‍मक लेखक काम करते हैं।

सूचना तंत्र के प्रसार के कारण इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अमूमन सभी कंपनियों में क्रिएटिव सेल जैसे अलग विभाग विकासित होने लगे हैं। कंपनियाँ अपने उत्‍पाद को बढ़ावा देने के लिए रचनात्‍मक लेखकों की आउटसोर्सिंग भी करती हैं।

रचनात्‍मक लेखक बनने की सबसे बड़ी योग्‍यता भाषा पर अच्‍छा नियंत्रण है। इसके साथ ही समय-समाज और जिस विषय पर लेखन करना है, उस पर अच्‍छी पकड़ और समझ होनी चाहिए। पंच लाइन और कम से कम शब्दों में अभिव्‍यक्ति का हुनर होना भी जरूरी है। वैसे रचनात्‍मक लेखन में कुछ विश्वविद्यालय कोर्स भी कराते हैं।

इग्‍नू की ओर से रचनात्‍मक लेखन में कोर्स किया जा सकता है। इसके अलावा ब्रिटिश कौंसिल के विभिन्न शाखाओं, जेवियर इंस्‍टीट्यूट, मुंबई, माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय, भोपाल से रचनात्‍मक लेखन का कोर्स किया जा सकता है।

Sunday, April 25, 2010

प्‍यार के रंग

प्‍यार के रंग में रंगने की आस सभी धड़कते दिलों की होती है। दो प्‍यार करने वाले दिल भी उनके पसंद और नापसंद से एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं। वहीं जिन्‍हें प्‍यार की पाठशाला में प्रवेश लेने की चाहत होती है, वो भी चाहते हैं कि ‘वो’ उनकी भावनाओं को समझेगा या फिर प्‍यार की गाड़ी दूर तक ले जाएगा। तो इसके लिए तुरंत पूछिए अपने चाहने वाले से उसकी पसंद का रंग और जानिए बहुत कुछ अपने प्रेमी और प्रेमिका के बारे में।

प्‍यार के इस इक्‍वेशन को रंगों से समझने में हम आपकी मदद करते हैं। बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं। हाँ तो, जरा गौर फरमाइए-

गुलाबी : सबसे पहले बात करते हैं, प्‍यार का रंग कहे जाने वाले गुलाबी रंग की। गुलाबी रंग को पसंद करने वाला व्‍यक्‍ति मासूम होता है। वह अपने प्रति किए गए अच्‍छे व्‍यवहार के लिए कृतज्ञ होता है। वहीं प्रशंसा के दो बोल हमेशा सुनना चाहता है। अपने अच्‍छे कार्यों के कारण उसे दूसरों से हमेशा स्‍नेह मिलता रहता है। ये लोग बहुत भावुक होते हैं। साथ ही खूब रोमां‍टिक भी।

लाल : वैसे लाल गुलाब प्रेम प्रस्‍ताव के लिए तो ठीक है, लेकिन इन्‍हें पसंद करने वालों से थोड़ा बचकर रहें। लाल रंग पसंद करने वाले गुस्‍सैल और गरम मिजाज के होते हैं। वो गाना याद है ना- जैसा तेरा गुस्‍सा, वैसा प्‍यार सनम... तो इस रंग को पसंद करने वाले प्‍यार करना और जताना भी बखूबी जानते हैं। ये बहुत शौकीन होते हैं। गुस्‍सा भी तभी होते हैं, जब सहने की सीमा खत्‍म हो जाती है। लाल रंग क्रांति का प्रतीक है। ये लोग परिवर्तनवादी होते हैं और सभी कुछ अपनी पसंद के अनुरूप बदलना चाहते हैं, आपको भी।
प्‍यार के रंग में रंगने की आस सभी धड़कते दिलों की होती है। दो प्‍यार करने वाले दिल भी उनके पसंद और नापसंद से एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं। वहीं जिन्‍हें प्‍यार की पाठशाला में प्रवेश लेने की चाहत होती है।


केसरिया : इस रंग को पसंद करने वाले खुशमिजाज होते हैं। वो उत्‍साही और शौकीन होते हैं। वैसे इन लोगों का अपनी भावनाओं पर ज्‍यादा नियंत्रण नहीं होता है। ये काफी व्‍यग्र और अतिभावुक होते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए ढोंग भी रच सकते हैं। इन लोगों में आगे बढ़ने की तमन्‍ना होती है, लेकिन गुस्‍सा इनका ‘तौबा-तौबा’। वैसे सामान्‍य रूप से काफी बैलेंस होते हैं और सही और गलत का खूब पता होता है। स्‍वभाव के खिलंदड़ होते हैं। इनमें लाल का जोश और पीले रंग का ओज होता है।

नीला : नीला रंग पसंद करने वाले लोग सच्‍चे, ईमानदार और आदर्शवादी होते हैं। ऐसे लोगों को शोर-शराबा पसंद नहीं होता है। इनकी दुनिया का फैलाव काफी बड़ा होता है, फिर भी अपने में सिमटे हुए होते हैं, क्‍योंकि ये लोग दूरदृष्‍टा और अंतमुर्खी होते हैं। लोगों से सामंजस्‍यता बनाकर रखते हैं, किसी बात का खुलकर जवाब नहीं देते हैं। वफादारी इनका सबसे बड़ा गुण है। तो नीला रंग पसंद करने वालों से बेहिचक प्‍यार किया जा सकता है। वैसे भी यह रंग कुलीनता की निशानी है और ये लोग प्‍यार को बहुत शिद्दत से महसूस करते हैं।

भूरा : भूरा रंग पुरुषों का पसंदीदा रंग माना जाता है। इस रंग को पसंद करने वाले शांत होते हैं और बहुत प्रेक्‍ट्रिकल होते हैं। लेकिन खर्चीले होते हैं। अगर लंबे साथ की उम्‍मीद लगाए हों तो थोड़ा संभलकर। भूरा रंग पसंद करने वाले प्‍यार के मामले में बोरिंग भी हो सकते हैं। वैसे इनमें बोल्‍डनेश भी काफी होती है। कभी-कभी मुँहफट हो जाते हैं। दूसरों की परवाह कम ही करते हैं। लेकिन स्‍थायित्‍व भी खूब होता है। गाना याद है ना - जब प्‍यार किया तो प्‍यार किया, जब नफरत की तो नफरत की। तो इसी स्‍वभाव के होते हैं भूरा रंग पसंद करने वाले।

सफेद : सफेद रंग पसंद करने वाले लोग अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों में शुद्धता होती है। जैसे दिखते हैं, वैसा आचरण भी होता है। इनमें दोहरापन नहीं होता है। दूसरों की भावनाओं की इज्‍जत करते हैं। साथ ही दूसरों का ख्‍याल भी रखते हैं। इन लोगों को समझने में कोई दिक्‍कत नहीं आती है लेकिन प्‍यार के चक्‍कर में कम ही पड़ते हैं। कभी-कभी अनरोमांटिक भी होते हैं। इनमें निर्भयता और विश्‍वसनीयता के साथ अपनी बात का पक्‍के होना का गुण होता है। प्‍यार हो गया तो जोड़ भी पक्‍की रहेगी।

काला : काला रंग और प्‍यार का कोई मेल नहीं है। इस रंग को पसंद करने वाले विश्‍वासघाती और रहस्‍मयी होते हैं। हालाँकि शौकीन खूब होते हैं। हर चीज ट्राई करना चाहते हैं- प्रेमी और प्रेमिका भी। इनमें बनावटीपन होता है और बात के भी पक्‍के नहीं होते। दूसरों के प्रति अन्‍यमनस्‍क होते हैं। लेकिन कामुक होने के बाद भी शिष्‍ट, कोमल और ऊर्जावान होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं, उसे कर डालते हैं। इसलिए काला रंग पसंद करने वाले से ठोंक-बजाकर प्‍यार करें। बाद में धोखा भी मिल सकता है। वैसे इन्‍हें रोमांस भी खूब पसंद होता है।

हरा : हरा रंग प्रकृति का रंग माना जाता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग ऊर्जावान और जोशीले होते हैं। इनके भीतर का युवा कभी खत्‍म नहीं होता है। हरा रंग पसंद करने वाले लोगों को पैसा बहुत प्‍यारा होता है। वैसे ये लोग लकी भी होते हैं। लेकिन मौसम की तरह इनका मिजाज हो सकता है। यानी कभी तो ये उदार और नम्र होते हैं और कभी आक्रामक और अनाड़ी भी साबित होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले काफी मूडी होते हैं। लेकिन दूसरों से ईर्ष्‍या करना और परनिंदा के कारण कभी-कभी मुश्‍किल में डाल सकते हैं। तो फिर हरे रंग वालों से प्‍यार करने के लिए - धीरे चलना, धीरे चलना...

पीला : पीला रंग उमंग और खुशी का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग जिंदगी का खूब मजा लेते हैं। ये हर मौके को उत्‍सव में बदल देते हैं। पीला रंग पसंद करने वाले लोग आशावादी होते हैं और सभी परिस्‍थिति में खुश रहते हैं। ये बुद्धिमान और आदर्शवादी होते हैं। लेकिन इसके बाद भी कभी-कभी झूठ का सहारा लेते हैं। अपने में मग्‍न रहते हैं। शांतिप्रिय होते हैं और रचनात्‍मक होते हैं। वैसे लालची भी होते हैं और खतरनाक भी, इनमें धीरज की कमी होती है।

बैंगनी : इस रंग को पसंद करने वाले लोगों में जलन और द्वेष की भावना होती है। ये जितने रोमांटिक होते हैं, उतने ही कामुक भी। बहरहाल इनमें रचनात्‍मकता भी खूब होती है और विद्वान होने के साथ आध्‍यात्‍म की ओर रूझान होता है। बैंगनी रंग पसंद करने वाले शिष्‍ट, औपचारिक और ढीठ हो सकते हैं। ये लोग रंगीले और राजशाही प्रकृति के होते हैं। अपनी पंसद की चीजों पर अधिकार जताते हैं। प्रेमी या प्रेमिका पर भी। इससे इनके रिश्‍तों को कभी-कभी दम भी घुटने लगता है।

ग्रे : ग्रे रंग पसंद करने वाले कोमल मन के होते हैं। काले रंग का प्रभाव इनसे दूर होता है। ये शिष्‍ट और सुंदर भावना वाले होते हैं। साथ ही नम्र और दयालु भी। प्‍यार करना हो तो सोचने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि ग्रे रंग पसंद करने वाले लोग प्‍यार करना भी जानते हैं और इज्‍जत भी। ये दृढ़ निश्‍चयी, स्‍थिर होते हैं और सभी काम धैर्य के साथ करते हैं। चीजों की सूक्ष्‍मता को समझते हैं। लेकिन बिगड़े तो कुटिल और चालबाज भी साबित हो सकते हैं। पेंच में फँसाना भी इन्‍हें आता है।

Saturday, March 6, 2010

निकम्‍मा

उनकी शादी हुए अभी दो साल हो गए थे लेकिन रीमा को बार-बार एक बात खटकती थी कि ‘इस’ आदमी में उसने क्‍या खासियत देखी। रूप-रंग से अतिसाधारण और हमेशा अपनी दुनिया में लगा रहने वाले व्‍यक्‍ति के पास उसके लिए क्‍या था, जो उसने आशीष से शादी कर ली।

शादी के पहले आशीष की रचनात्‍मकता, पेटिंग, फोटो और लेख जो उसे प्रभावित करते थे, अब रीमा के हिस्‍से का वक्‍त भी उससे छीन लेते थे। इन सभी बातों के कारण वह आशीष पर हमेशा झल्‍लाती रहती थी, लेकिन आशीष था कि उसकी नाराजगी को भी मुस्‍कुराकर टाल देता। इस बात में कोई शक नहीं कि रीमा और आशीष के बीच गहरा प्‍यार था।

आज फिर रीमा नाराज थी। पिछले चार दिनों से आशीष और उसके बीच ठीक से कोई बात भी नहीं हुई थी और वो सिर्फ अपने काम में लगा रहता था। रचनात्‍मकता तो अच्‍छी थी, लेकिन पेट भरने के लिए भी कुछ चाहिए। आशीष की घर से बेरुखी और अपने संसार तक सिमटे रहना उसे नहीं भा रहा था।

‘तुम क्‍यों नहीं शादियों में फोटोग्राफी कर लेते हो। घर का खर्च भी चल जाएगा और तुम्‍हारे शौक भी पूरे हो जाएँगे’। रीमा ने प्‍यार से आशीष से कहा।
आशीष ने उसकी बातों को तवज्‍जो दिए बिना कहा, ‘मेरे पास कहाँ फुर्सत है।’

‘उस दिन कुछ कम लिख लेना’। आशीष की बेरुखी से रीमा गुस्‍से में आ गई। ‘घर में पैसे नहीं होंगे तो लिखने के लिए कागज और पेटिंग के लिए रंग भी नहीं आ सकेंगे।’

शादी के पहले आशीष की रचनात्‍मकता, पेटिंग, फोटो और लेख जो उसे प्रभावित करते थे, अब रीमा के हिस्‍से का वक्‍त भी उससे छीन लेते थे। इन सभी बातों के कारण वह आशीष पर हमेशा झल्‍लाती थी, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि रीमा और आशीष के बीच गहरा प्‍यार था।

‘कहाँ वक्‍त..., आज मेरे काम को चाहे क्‍यों न पहचान मिले, वो दिन भी आएगा, जब मेरी कहानियाँ पढ़ी जाएँगी और मेरे काम को सराहना भी मिलेगी’। आशीष ने हौले से रीमा को पास लाते हुए कहा।
‘मुझे कुछ नहीं पता। ये काम तुम्‍हें मेरे लिए करना पड़ेगा।’ रीमा गुस्‍से में आशीष को झिड़कते हुए बोली।
‘नहीं’। आशीष चिल्‍लाया। और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

एक दिन अबोला बीता। रीमा ने घर का सारा सामान ठीक करने में दिन बिताया। थोड़ा शोर होता रहा। रीमा का दिल भी बहला।

आशीष अभी निश्‍चिंत था। उसके पास कुछ पैसे थे। इससे कुछ दिनों तक तो खर्च चल ही सकता था। बहरहाल दूसरा दिन भी बीता। आशीष को रीमा और रीमा को आशीष से पहल की उम्‍मीद होने लगी। बात खत्‍म हो गई और बात की पूछ रह गई।

तीसरे दिन तक सारे पैसे भी खत्‍म हो गए और रीमा का गुस्‍सा और भी तेज हो गया। आशीष के ‘निकम्‍मेपन’ पर उसे बहुत गुस्‍सा आ रहा है। रात में बिस्‍तर पर एक दीवार को देखते हुए आशीष और दूसरी दीवार की ओर मुँह करके दोनों लेटे थे।

आँखों में नींद नहीं थी और दिल में चैन नहीं। सब्र का बाँध अब टूट रहा था, लेकिन अहम बहुत बुरी चीज होती है, दिल का कहा भी नहीं मानता। खैर! सबसे पहले आशीष का बाँध टूटा।
‘मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ’

‘तुम्‍हारी बकवास सुनने के लिए मेरे पास फुर्सत नहीं है। मुझे नींद आ रही है।’ रीमा ने अनमने मन से कहा। ‘मुझे अपनी शादी के बारे में बात करनी है।... मुझे लगता है कि हमें तलाक ले लेना चाहिए।’ आशीष ने एक बार में ही पूरा बोल दिया।

रीमा को ऐसा लगा कि मानो किसी ने कान में पारा डाल दिया हो। एक बार के लिए पूरी धरती ही घूम गई। अभी वो कुछ बोलती कि आशीष ने कहा, ‘मैंने लड़की भी पसंद कर ली है।’ कहने के साथ ही शर्ट के भीतर रखी एक फोटो निकाली। रीमा की आँखों में आँसू आ आए। हिम्‍मत जुटकर बोली- ‘बात यहाँ तक पहुँच गई और मुझे पता भी नहीं चला।’

रीमा ने मासूमियत से पूछा, ‘उसे खिलाओगे क्‍या...’। आशीष को लगा उसकी मुराद पूरी हो गई।
रीमा की बात का जवाब न देते हुए उसने कहा, ‘उसे मेरा लिखना, पेटिंग करना और फोटोग्राफी बहुत पसंद है। मेरी तारीफ भी करती है।’ रीमा को काटो तो खून नहीं।

रुआँसी होकर औधे मुँह लेट गई। आशीष ने फोटो उसकी तकिए के पास रख दिया। रीमा ने न चाहते हुए भी फोटो की ओर ऑंखें घुमाई ताकि पता चले कि वो ‘चुड़ैल’ कौन है।

‘अरे, ये तो मेरी पहली फोटो है, जो तुमने खींची थी। कितनी सुंदर फोटो है, है ना।’ रीमा का गुस्‍सा पल भर में छूमंतर हो गया। आशीष ने उसकी आँखों में आँखें डालकर कहा कि मुझ जैसे निकम्‍मे से क्‍या कोई और लड़की शादी कर सकती है। रीमा ने आशीष के सीने में अपनी गर्दन छुपाते हुए कहा- ‘कभी नहीं।’